इसी प्रकार इज्जतनगर मंडल के स्टेशनों पर 16 ट्रेनें आईं। इनके माध्यम से कन्नौज में 152, फर्रूखाबाद में 2496, कासगंज में 11142, काठगोदाम में 1028 तथा लालकुआं में 2544 यात्रियों सहित कुल लगभग 19937 प्रवासी श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।
एक ओर प्रवासियों को लेकर ट्रेनें निरंतर पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों पर आ रही हैं वहीं अब जलालपुर स्टेशन से राज्य सरकार की मांग पर पांच ट्रेनें अलग-अलग स्थानों के लिए चलाई गईं, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में फंसे यात्रियों को सुविधा मिल रही है।