फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अव्यवस्थित पार्किंग वाले 28 प्रतिष्ठान चिह्नित, सील करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर में बेसमेंट पार्किंग में गड़बड़ी पर गोरखपुर विकास प्राधिकरण सख्त
विज्ञापन

गोरखपुर। नियम विरुद्ध बेसमेंट का उपयोग और सड़क पर पार्किंग करने वाले 28 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने चिह्नित किया है। इनके खिलाफ जल्द ही सीलिंग की कार्रवाई शुरू होगी।
प्राधिकरण के सचिव ओएसडी प्रखर उत्तम की अध्यक्षता में वाद अनुभाग की समीक्षा बैठक में नियम विरुद्ध बेसमेंट का उपयोग करने और सड़क पर पार्किंग करने नाराजगी व्यक्त की गई। बैठक में कहा गया कि प्राधिकरण की ओर से पहले जारी नोटिसों के बावजूद कई प्रतिष्ठान अब भी बेसमेंट में गैरकानूनी गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। वाहनों की पार्किंग सड़कों पर की जा रही है। दिसंबर माह में चलाए गए विशेष अभियान में जोन एक और दो के तहत मेडिकल रोड पर 22 प्रतिष्ठानों और बेतियाहाता क्षेत्र में छह प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए थे। चेताया गया कि 15 मई तक अगर व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो अनियमितता बरतने वाले स्वामियों के भवन की सीलिंग करें।
विज्ञापन

प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि संबंधित जोन के सहायक अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि जिन प्रतिष्ठानों को नोटिस दिए गए हैं, वहां निर्धारित समय सीमा में पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त न होने पर सीलिंग की कार्रवाई की जाए। कुल 32 अवैध काॅलोनियों के ध्वस्तीकरण आदेश परिपक्व हो चुके हैं। जोन एक में 10 मई तक तीन अभियान में नौ अवैध कॉलोनियों, जोन दो में तीन अभियानों में आठ काॅलोनियों और जोन चार में 22 मई तक 15 काॅलोनियों को ध्वस्त करने के लिए डेडलाइन तय की गई है।
विज्ञापन

वाद अनुभाग बैठक में शमन शुल्क की जोनवार समीक्षा की गई, जिसमें तय लक्ष्यों के अनुपालन और आगामी कार्रवाई की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही, ध्वस्तीकरण और सीलिंग की प्रक्रिया को भी गति देने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें