फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएम ग्रिड फेज तीन में 75.36 करोड़ से बनेगी 2740 मीटर लंबी सड़क, प्रक्रिया शुरू

Thu, 12 Mar 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

इस सड़क को स्मार्ट बनाने में 48.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा दूसरी सड़क स्पोर्ट्स कॉलेज रोड निजी बैंक से इंद्रजीत बनर्जी के मकान होते हुए जायसवाल मार्ट से कैलाश शुक्ला के मकान के बगल पुलिया तक है। 1100 मीटर लंबी यह सड़क की चौड़ाई कहीं 12 तो कहीं 18 मीटर है।
 
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम - फोटो : X @NagarNigamGkp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री हरित सड़क अवसंरचना विकास शहरी (सीएम-ग्रिड) योजना वित्त वर्ष 2025-26 के तहत महानगर की 2740 मीटर लंबी दो प्रमुख सड़कें 75.36 करोड़ रुपये से स्मार्ट बनाई जाएगी। नगर निगम ने इन सड़कों के लिए ई-टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। 27 मार्च का प्री-विड मीटिंग होगी।
विज्ञापन


सीएम ग्रिड फेज तीन परियोजना के तहत पहली सड़क गणेश चौराहे से यूनिवर्सिटी चौराहा व जिलाधिकारी आवास होते हुए हरिओम नगर तिराहे तक ली गई है। यह सड़क 1640 मीटर लंबी है। इस सड़क की चौड़ाई कहीं 18 तो कहीं 25 मीटर है। 

इस सड़क को स्मार्ट बनाने में 48.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा दूसरी सड़क स्पोर्ट्स कॉलेज रोड निजी बैंक से इंद्रजीत बनर्जी के मकान होते हुए जायसवाल मार्ट से कैलाश शुक्ला के मकान के बगल पुलिया तक है। 1100 मीटर लंबी यह सड़क की चौड़ाई कहीं 12 तो कहीं 18 मीटर है।
 
विज्ञापन

इस सड़क के स्मार्ट बनाने पर 25.56 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि परियोजना के तहत इन सड़कों पर यूटिलिटी डक्ट, फुटपाथ, ग्रीन जोन, सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइट, बस स्टॉप, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, सौंदर्यीकरण, पैदल यात्री सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

उद्देश्य सड़कों को अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरुप स्मार्ट और ग्रीन बनाना है। सीएम ग्रिड योजना के तहत चयनित इन दोनों ही सड़कों के लिए ई-टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होने साथ निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें