सिद्धार्थनगर जिले में 27 कोरोना संक्रमित पाए गए। मंगलवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। जिले में अब तक 2263 संक्रमित पाए जा चुके हैं। 1813 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि 429 का इलाज चल रहा है और अब तक संक्रमण से 21 लोगों की मौत हुई है।
कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जिले में संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक सात संक्रमित बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए।
इनमें ससनी गांव में तीन, सिरसिहवा, भदवल, ककरहवा और अहमहवा गांव में एक-एक मरीज मिले। बढ़नी के वार्ड में नंबर आठ में एक और नरगदवा गांव में दो संक्रमित पाए गए। डुमरियागंज के भनवापुर, शाहपुर, पोखरकाजी गांव में एक-एक संक्रमित मिले।
इटवा के महादेव घूरहू गांव में एक मरीज मिला। जोगिया के नादेपार और जोगिया गांव में एक-एक संक्रमित मिले। खेसरहा के सुहई कनपुरवा गांव में तीन लोग संक्रमित मिले। मिठवल के तिलौली, दानोकुईंया और जोगिया बुजुर्ग गांव में एक-एक मरीज मिले।
नौगढ़ के भीमापार और तेतरी बाजार में एक-एक संक्रमित मिले। शोहरतगढ़ मुडिला और वार्ड नंबर दो में एक-एक संक्रमित मिले। उसका के महदिया बुजुर्ग गांव में दो संक्रमित पाए गए। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 27 संक्रमित पाए गए थे। सभी को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।