फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Gorakhpur: एम्स और मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टर समेत मिले 27 कोरोना संक्रमित, 89 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Fri, 24 Jun 2022 11:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 66991 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66026 लोगों ने कोरोना को मात दे दी। 866 की मौत हो चुकी है। सीएमओ ने कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। करीब चार महीने बाद बृहस्पतिवार को कोरोना के 27 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों में एम्स व बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एक-एक डॉक्टर भी शामिल हैं। जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 17 फरवरी के बाद 24 घंटे में 27 कोरोना संक्रमित मिले हैं। बांसगांव के एक ही परिवार के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एम्स के एक छात्र व पुलिस लाइंस के एक सिपाही में भी संक्रमण मिला है।

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 66991 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66026 लोगों ने कोरोना को मात दे दी। 866 की मौत हो चुकी है। सीएमओ ने कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की अपील की है। दो गज की दूरी का पालन करने के साथ ही मास्क जरूर पहनने की सलाह दी है।  

8689 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को 129 बूथों पर 8689 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। बूथों पर बहुत कम संख्या में लोग पहुंचे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं, सभी को टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें