फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कोविड कमांड सेंटर पर दो दिनों आईं 27 शिकायतें, एक का भी नहीं हो पाया निस्तारण

Wed, 22 Dec 2021 02:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

इंटरनेट ब्राउजर पर अंग्रेजी में cowin.gop.in  टाइप करना है। होम पेज पर ऊपर दाएं कोने में रजिस्टर या साइन इन विकल्प पर क्लिक करना है। लॉगिन पेज पर पंजीकृत मोबाइल नंबर डालेंगे और नंबर पर प्राप्त छह अंक की ओटीपी से सत्यापन के बाद आगे बढ़ेंगे। ऐसा करने के बाद संबंधित व्यक्ति की प्रोफाइल और टीकाकरण की स्थिति दिखाई देगी।
विज्ञापन
कोविन पोर्टल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में कोविन पोर्टल पर गड़बड़ियां सुधर नहीं रही हैं। दो दिनों में कोविड कमांड सेंटर पर 27 शिकायतें आई हैं। इनमें गलत नाम, पता, बिना टीका लगवाने जैसी शिकायतें मिली हैं। इनमें से एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो पाया। शिकायत करने वालों का कहना है कि पोर्टल पर गड़बड़ियां सुधर नहीं रही हैं। इससे परेशानी और बढ़ गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग ने 19 दिसंबर को कोविड कमांड सेंटर का नंबर जारी किया था। इन नंबरों पर लोग कोविड टीकाकरण से संबंधित शिकायतें कर सकते हैं। नंबर जारी करने के बाद लोगों ने शिकायतें करनी शुरू कीं। दो दिनों में 27 शिकायतें आई हैं। सबसे अधिक शिकायतें बिना टीका लगे मैसेज आना, नाम की गड़बड़ी आदि की हैं।

इन नंबरों पर करें शिकायत

स्वास्थ्य विभाग ने शिकायतों के निस्तारण के लिए 1075 या कंट्रोल रूम नंबर 0551-2202205, 9532041882 या 9532797104 जारी किया है।

 

विज्ञापन

खुद कर रहे सुधार, नहीं हो रहीं गलतियां ठीक

इंटरनेट ब्राउजर पर अंग्रेजी में cowin.gop.in  टाइप करना है। होम पेज पर ऊपर दाएं कोने में रजिस्टर या साइन इन विकल्प पर क्लिक करना है। लॉगिन पेज पर पंजीकृत मोबाइल नंबर डालेंगे और नंबर पर प्राप्त छह अंक की ओटीपी से सत्यापन के बाद आगे बढ़ेंगे। ऐसा करने के बाद संबंधित व्यक्ति की प्रोफाइल और टीकाकरण की स्थिति दिखाई देगी। त्रुटि सुधार के लिए ऊपर दाईं ओर रेज एन इश्यू विकल्प को क्लिक कर दी गई प्रक्रिया को पूरा करेंगे। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद भी कई गड़बड़ियां नहीं सुधर रहीं हैं।

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि गलतियों के सुधार के लिए कोविड कमांड सेंटर ने नंबर जारी किए हैं। अगर उन नंबरों पर सुधार नहीं हो रहा है तो लोग सीएमओ कार्यालय में आकर गलतियां सुधरवा सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें