फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ज्ञान में सागर में गोते लगा लगे अभ्युदय के छात्र, छात्रों को मिल रहा लाइब्रेरी का लाभ

Tue, 09 May 2023 03:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

राजकीय जिला पुस्तकालय के लाइब्रेरियन गौरव जायसवाल ने कहा कि मौजूदा वक्त में अभ्युदय के 263 छात्र पुस्तकालय में रजिस्टर्ड हैं। इसके अलावा 3367 सामान्य छात्र रजिस्टर्ड हैं। रोजाना सौ से ज्यादा छात्र पुस्तकालय में आते हैं और अपनी तैयारी करते हैं।
विज्ञापन
राजकीय जिला पुस्तकालय में अध्ययन करती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जिले के 263 छात्रों को अभ्युदय योजना के तहत राजकीय जिला पुस्तकालय में लाइब्रेरी की सुविधा मिल रही है। लाइब्रेरी में किताबें ढूंढने के लिए स्मार्ट तकनीक वाला किऑस्क भी लगा हुआ है। इसकी मदद से छात्र स्मार्ट तरीके से पता कर सकते हैं कि लाइब्रेरी में कौन-सी किताब कहां रखी हुई है। इसके अलावा ऑनलाइन माध्यम के जरिए छात्र ई-ग्रंथालय की वेबसाइट से जुड़कर अन्य डिजिटल किताबों को भी पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन


प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए इन किताबों की है मांग व लाइब्रेरी में इनकी संख्या
प्रतियोगी किताबें - 702
हिंदी साहित्य - 9137
इतिहास - 799
इन्साइक्लोपीडिया - 770
बायोग्राफी - 955
गणित - 104
धार्मिक किताबें - 655
विज्ञान- 1050
उर्दू - 1043

 

विज्ञापन

इन स्टेप्स के जरिए जुड़ सकते हैं राजकीय जिला पुस्तकालय से

1- https://eg4.nic.in/UPLIBRARIES/OPAC/Default.aspx
2- ऑल लाइब्रेरीज पर क्लिक कर के राजकीय जिला पुस्तकालय गोरखपुर चयन करें
3- कैटेलॉग सर्च के विकल्प पर क्लिक कर किताब का टाइटल, विषय और लेखक का नाम लिखें
4- किताब की डिजिटल कॉपी स्क्रीन पर खुल जाएगी (नोट-वही किताबें मिलेंगी जिसकी डिजिटल कॉपी अपलोड की गई होगी )

राजकीय जिला पुस्तकालय से जुड़ने के अलावा छात्र उत्तर प्रदेश समेत देश के अन्य राज्यों की लाइब्रेरी से भी आसानी से जुड़ सकते हैं।


अभ्युदय योजना के तहत जिला पुस्तकालय का लाभ मिल रहा है। प्रशासनिक परीक्षाओें की तैयारी कर रहा हूं। योजना के तहत मुख्यमंत्री की ओर से टैबलेट भी मिला है। नई प्रतियोगी पुस्तकों को पढ़ने की सहूलियत मिलती है-सौभाग्य सिंह।



एक साल हो गए मुझे इस योजना से जुड़े हुए। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को देखते हुए यहां पुस्तकें मौजूद हैं। बहुत-सी किताबें होती हैं जिन्हें हम खरीद नहीं सकते हैं। छात्रों की जरूरत को देखते हुए पुस्तकालय में उपलब्ध करा दी जाती हैं। -अंजू।

राजकीय जिला पुस्तकालय के लाइब्रेरियन गौरव जायसवाल ने कहा कि मौजूदा वक्त में अभ्युदय के 263 छात्र पुस्तकालय में रजिस्टर्ड हैं। इसके अलावा 3367 सामान्य छात्र रजिस्टर्ड हैं। रोजाना सौ से ज्यादा छात्र पुस्तकालय में आते हैं और अपनी तैयारी करते हैं। जिन किताबों की छात्र मांग करते हैं उनकी सूची बनाकर उपलब्ध कराने की कोशिश की जाती है। छात्रों की सहूलियत के लिए किऑस्क भी लगाया गया है। तैयारी में सहयोगी अखबार और पत्रिकाओं की भी व्यवस्था है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें