फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो पालियों में 2580 अभ्यर्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

महायोगी गोरखनाथ विवि में जीएनएम, बीएससी ऑनर्स व फॉर्मा के कोर्सेज में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में मंगलवार को दो पालियों में जीएनएम, बीएससी ऑनर्स, बायोटेक्नोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, मेडिकल बायोकेमिस्ट्री, मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी, बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर, डी. फाॅर्मा, बी. फाॅर्मा एलोपैथी की प्रवेश परीक्षा हुई। दोनों पालियों को मिलाकर 2580 (90 प्रतिशत) अभ्यर्थी शामिल हुए।
प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, त्रिपुरा, नागालैंड, असम, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और केरल के भी अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी और कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने दोनों पालियों में परीक्षा केंद्रों समेत सभी जरूरी स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। प्रवेश परीक्षा गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग और गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में हुई।
विज्ञापन


26 को होगी अन्य पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा

एएनएम, डिप्लोमा इन लैब टेक्नीशियन, इमरजेंसी एंड ट्रामा केयर टेक्नीशियन, ऑप्टोमेट्री, ऑर्थोपेडिक एंड प्लास्टर टेक्नीशियन, डायलीसिस टेक्नीशियन, एनेस्थीसिया एंड क्रिटिकल केयर टेक्नीशियन और बीबीए ऑनर्स लॉजिस्टिक्स की परीक्षा 26 मई को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें