फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर कोरोना संक्रमितों का घटा आंकड़ा, 25 नए मिले पॉजिटिव

Mon, 02 Nov 2020 08:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार घटती जा रही है। आंकड़े अब 50 के नीचे आने लगे हैं। सोमवार को 24 घंटे के अंदर केवल 25 नए मरीज मिले हैं। तीन माह बाद इतने कम मरीज मिलने से विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि पिछले दिनों के अंदर एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 19077 पहुंच गया है। इनमें 18126 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि मौत की संख्या 308 है। एक्टिव केस एक हजार से कम 643 पहुंच गए हैं।  

जानकारी के मुताबिक कोरोना मरीजों की संख्या कम होने से विभाग की मुश्किलें बेहद कम हो गई है। संक्रमण की रफ्तार अब शहर से लेकर गांव तक कम हो गए हैं। शहर में केवल 14 नए मरीज मिले हैं। इनमें मोहनलालपुर के एक ही परिवार के चार लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों में चारों युवा हैं।
विज्ञापन


इनके अलावा बिछिया में एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें एक बच्ची नौ साल की है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में केवल छह मरीज मिले हैं। इनमें चरगांवा में पांच और खोराबार में एक मरीज पाए गए हैं। जबकि शहर की बात करें तो तिवारीपुर थाना क्षेत्र में पांच, गोरखनाथ चार, शाहपुर एक और कैंट थाना क्षेत्र में चार मरीज मिले हैं।

सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि मरीजों की घट रही है। आंकड़े 50 के नीचे आने लगे हैं। यह सुखद है। लेकिन लोगों को अभी भी लापरवाही बरतने की जरूरत नहीं है। लोग मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहे।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान हर बुधवार शनिवार को, सोमवार को विशेष सत्र

गोरखपुर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने सोमवार को जिला महिला अस्पताल में विशेष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। कहा कि टीकाकरण अभियान हर बुधवार व शनिवार को होगा। हर सोमवार को विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। शून्य से एक वर्ष के 8988 बच्चे, तथा 32285 गर्भवतियों का टीकाकरण किया जाएगा।

डॉ. पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों को ध्यान देना होगा कि टीकाकरण से कोई मासूम वंचित न होने पाए। कोरोना महामारी के बीच जो भी बच्चे छूट गए हैं उनका हर हाल में टीकाकरण जरूरी है। जिला महिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. माला सिन्हा ने कहा कि यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा। टीकाकरण स्वास्थ्य केंद्रों पर भी होगा। इस अवसर पर डब्लूएचओ व यूनिसेफ के अलावा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

जिले में कोई बच्चा कुपोषित न रहे: सीडीओ
गोरखपुर सीडीओ इंद्रजीत सिंह ने निर्देश दिया कि जिले में कोई भी बच्चा कुपोषित न रहे। सर्वे करके सभी कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों को चिन्हित किया जाए और उनकी समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाए। सीडीओ सोमवार को  विकास भवन सभागार में जिला पोषण समिति/डिस्ट्रिक्ट कन्वर्जन्स प्लान की बैठक कर रहे थे।

कहा कि जिस गांव में अति कुपोषित बच्चों की संख्या ज्यादा हो उन्हें एनआरसी में रेफर किया जाए। सीडीओ ने सीडीपीओ बासगांव, भटहट एवं चरगावां को निर्देश दिया कि कुपोषित/अति कुपोषित बच्चों की माताओं को आंगनवाड़ी के माध्यम से जागरूक किया जाए। बैठक का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी ने किया। ब्यूरो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें