फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Fri, 03 Jul 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा (गोरखपुर)। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के जंगल महादेवा गांव में देर रात एक निर्माणाधीन मकान में 24 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। शव घर से करीब 200 मीटर दूर मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान गांव निवासी कुश चौधरी पुत्र स्वर्गीय गौरीशंकर चौधरी के रूप में हुई है। वह दो भाइयों में छोटा था और अविवाहित था। परिजनों के अनुसार कुश सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसका बड़ा भाई दीनानाथ चौधरी ब्रह्मपुर ब्लॉक में सफाई कर्मचारी है। गुरुवार देर रात करीब 11 बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक निर्माणाधीन मकान में युवक का शव चौखट से फंदे के सहारे लटका देखा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरीचौरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि युवक का शव चौखट से फंदे के सहारे लटका मिला था। उसकी मां और फुफेरे भाई ने शव को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें