फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Gorakhpur: गोरखपुर में एम्स के दो कर्मियों समेत मिले 24 संक्रमित, सक्रिय केस हुए 114

Thu, 30 Jun 2022 10:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67,092 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,102 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 866 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना के मामले। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में बुधवार को 24 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि, 22 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। अब तक किसी मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है। संक्रमितों में एम्स के दो कर्मचारी, दो किशोर समेत आठ महिलाएं शामिल हैं। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 114 हो गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में बिछिया के एक ही परिवार के दो लोग शामिल हैं। इनकी उम्र  27 और 31 साल है। इनके अलावा जंगल चंवरी के 16 और चरगांवा के 17 वर्षीय किशोर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एम्स के दो कर्मचारियों में एक 34 वर्षीय पुरुष और दूसरी 27 वर्षीय महिला शामिल हैं।

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67,092 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,102 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 866 की मौत हो चुकी है।

10,885 लोगों को लगाया गया कोरोनारोधी टीका

कोविड टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को 125 बूथ बनाए गए थे। इन पर 10,885 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। बूथों पर बहुत कम संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं, सभी को टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें