फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 22 टीमें करेंगी 519 विद्यालयों का निरीक्षण, 17 तक देंगी रिपोर्ट

Mon, 10 Nov 2025 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर प्रक्रिया तेज कर दी है। परिषद ने परीक्षा की समय-सारणी जारी करते हुए बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी। इसके लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की तैयारी शुरू हो गई है। जिले के सभी विद्यालयों को 10 नवंबर तक अपने विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित 22 टीमें जिले के 519 विद्यालयों का निरीक्षण करेंगी और अपनी रिपोर्ट 17 नवंबर तक डीआईओएस कार्यालय को सौंपेगी।
विज्ञापन

इन्हीं रिपोर्ट के आधार पर जिले में परीक्षा केंद्रों का अंतिम निर्धारण किया जाएगा। पिछले वर्ष बोर्ड परीक्षा के लिए जिला कारागार सहित कुल 199 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें एक लाख 43 हजार 666 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इस बार परीक्षार्थियों की संख्या और विद्यालयों के संसाधनों के अनुसार केंद्रों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें