फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टावर लगाने के साथ अब इंजन में लगेंगे कवच उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ट्रेनों के इंजनों को स्वदेशी आधुनिक सुरक्षा प्रणाली ''''कवच'''' से लैस करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे को 213 उपकरण आवंटित कर दिए गए हैं। एक अप्रैल से इंजनों में उपकरण की फिटिंग शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


इस योजना के तहत बाराबंकी से छपरा के बीच टावर लगाने का काम भी तेजी से चल रहा है। इस मार्ग पर लगभग 88 से 108 टावर लगाए जाएंगे। अब तक 25 टॉवर लगाए जा चुके हैं। संभावना जताई जा रही है कि आगामी छह महीने में किसी एक सेक्शन में ट्रायल कराया जा सकता है। एनईआर को मिले 213 कवच में से गोरखपुर लोको शेड को 60, गोंडा लोको शेड को 95 और सैदपुर लोको शेड को 58 उपकरण दिए गए हैं।


ट्रेन की आमने-सामने की टक्कर रोकने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) जल्द ही बाराबंकी से गोरखपुर होकर छपरा रेल रूट कवच (स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली) से लैस होगा। करीब 438 किमी लंबे इस ट्रैक को मंजूरी मिलने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे ने टावर लगाने का काम शुरू करा दिया है। इसमें गोरखपुर से बस्ती के बीच 20 टावर लगा भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें