फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवराज के ऑलराउंड प्रदर्शन से डीए स्पोर्ट्स एकेडमी की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। देवनारायण सिंह मेमोरियल क्रिकेट सीरीज-2026 के अंतर्गत खेले गए मुकाबले में डीए स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी (सहारा एस्टेट) ने जीबी क्लब को 38 रनों से हरा दिया। टीम की जीत में युवराज मौर्या ने अहम भूमिका निभाते हुए अर्धशतक के साथ चार विकेट भी झटके।
विज्ञापन

सहारा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में डीए स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी के कप्तान शौर्य अभिषेक पांडेय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 40 ओवरों में टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। टीम की ओर से युवराज मौर्या ने 50 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा अरिजीत सिंह ने 18 रन, जबकि यज्ञ साहनी, अरशद और अशफाक ने 11-11 रन का योगदान दिया। जीबी क्लब की ओर से गेंदबाजी में अमित सिंह, आरव पांडेय और सौरभ शर्मा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि राघवेंद्र, पीयूष, आदित्य और अविवोदय को 1-1 सफलता मिली।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीबी क्लब की टीम 24.3 ओवर में 96 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से कप्तान सौरभ शर्मा ने 24 रन, युवराज वर्मा ने 21 रन और आदित्य ने नाबाद 16 रन बनाए। डीए स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में युवराज मौर्या ने चार विकेट लिए। दीपक यादव और अथर्व पांडेय को 2-2 विकेट मिले, जबकि अरशद और अशफाक ने 1-1 विकेट हासिल किया। मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए युवराज मौर्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार क्रिकेट कोच शैलेंद्र यादव ने प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें