फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में छह कोरोना संक्रमितों की मौत, 212 नए मरीज मिले

Sun, 20 Sep 2020 09:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : PTI
विज्ञापन

गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण के बीच शुक्रवार को 24 घंटे में 212 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में बीआरडी मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पताल के एक-एक डॉक्टर, कमिश्नर और जीडीए कार्यालय के कर्मी, शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद के शिविर कार्यालय के दो सहयोगी शामिल हैं। दूसरी तरफ छह मरीजों की मौत भी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दूसरे दिन एक और डॉक्टर संक्रमित मिले हैं। एम्स में भी एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सांसद रवि किशन के कार्यालय में काम करने वाले दो कर्मी भी पॉजिटिव मिले हैं। इसकी पुष्टि सांसद के पीआरओ पवन दूबे ने की है। उन्होंने अपील की है कि जो लोग इस बीच कार्यालय पर आए हों, वह एहतियात के तौर पर अपनी जांच जरूर करा लें।

कमिश्नर कार्यालय, निजी डॉक्टर, जीडीए कार्यालय के कर्मी रेलवे कॉलोनी और बिछिया कॉलोनी के कई लोग संक्रमित मिले हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में कई परिवार भी कोरोना की चपेट में आए हैं। इनमें सहारा एस्टेट में एक ही परिवार के चार लोग, इस्मालपुर में एक ही परिवार के दो लोग, दिग्विजय नगर में एक ही परिवार के दो लोग, बरगदवां में एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के परिजनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन


14 हजार के करीब संक्रमित जिले में
संक्रमितों का आंकड़ा शनिवार को 14 हजार के करीब 13912 पहुंच गया है। इनमें 12140 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि मौत का आंकड़ा 165 ही है। सक्रिय केस 1563 हैं। 

विज्ञापन

कैंट और गोरखनाथ थाना क्षेत्र में मिले 23-23 मरीज

शहर की बात करें तो 104 नए मरीज मिले हैं। इनमें कैंट और गोरखनाथ क्षेत्र के 23-23 मरीज शामिल हैं। इनके अलावा कोतवाली 16, रामगढ़ताल 13, गुलहरिया चार, राजघाट सात, चिलुआताल दो और तिवारीपुर में एक मरीज मिला है। ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो 72 नए मरीज मिले हैं।

इनमें बेलघाट, पाली, सरदारनगर, में एक-एक, कैंपियरगंज, कौड़ीराम, उरुवा में दो-दो, खजनी, पिपरौली में तीन-तीन, बड़हलगंज छह, चरगांवा नौ, गगहा चार, पिपराइच छह, सहजनवां छह, गोला 19 और खोराबार में चार मरीज मिले हैं। इनके अलावा 36 ऐसे मरीज हैं, जो अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।

मृतकों में बस्ती और संतकबीरनगर के भी
संक्रमितों के मौत के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में छह कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें गोरखपुर और कुशीनगर के दो-दो तथा बस्ती व संतकबीरनगर के एक-एक मरीज शामिल हैं। हालांकि पोर्टल पर मौत का आंकड़ा अपलोड न होने की वजह से विभाग ने इनको कुल मौत की संख्या में नहीं जोड़ा है।

शहर के हिंदी बाजार निवासी 67 वर्षीय महिला व गुलरिहा के कमलानगर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग बीआरडी में भर्ती थे। दोनों लोगों की मौत इलाज के दौरान हुई है। कुशीनगर के सेमरा धूसी निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत बीआरडी में शनिवार को हुई है।

कुशीनगर के ही फाजिल नगर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत शनिवार को हुई है। बस्ती के गंगापुर निवासी 40 वर्षीय महिला की मौत शुक्रवार की रात हुई है। संतकबीरनगर के शिवबखरी निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत शनिवार को बीआरडी में हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें