अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2024
- फोटो : अमर उजाला
विद्यार्थियों ने परीक्षा समाप्त होने के बाद सेल्फी लेकर इसे यादगार बनाया। विद्यार्थी प्रश्नपत्र को लेकर चर्चा करते नजर आए। उनमें अपने सपनों को उड़ान देने की ललक नजर आई। परीक्षा में विद्यार्थियों की कुल उपस्थिति 53.9 प्रतिशत रही।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2024
- फोटो : अमर उजाला
पहली पाली में सुबह 11 बजे से आयोजित परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी सुबह 10 बजे से ही केंद्र पर पहुंचने लगे थे। सड़क से परीक्षा केंद्रों तक उमड़े विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में अनुशासन देखने को मिला।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2024
- फोटो : अमर उजाला
जिले में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण यह परीक्षा तीन केंद्रों पर कराई गई। कुल पंजीकृत 1764 में 951 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा देकर निकलते विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
परीक्षा देकर निकले विद्यार्थी एक-दूसरे से सवालों के बारे में चर्चा करते नजर आए। इसके बाद उन्होंने सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बनाया। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने कहा कि इस सराहनीय पहल से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़-लिखकर भविष्य संवारने में मदद मिलेगी।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2024
- फोटो : अमर उजाला
महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज, जंगल धूसड़ में कक्षा 11 व 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा हुई। यहां पंजीकृत 1016 में 534 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि नौंवी और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा महाराणा प्रताप कृषक इंटर कॉलेज में हुई। यहां पंजीकृत 726 अभ्यर्थियों में से 406 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, राजकीय स्पर्श दृष्टिबाधित बालक इंटर कॉलेज लालडिग्गी में 25 पंजीकृत विद्यार्थियों में 11 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।