दिवाली और छठ पर यात्रियों की सहूलियत के लिए परिवहन निगम ने गोरखपुर परिक्षेत्र से 200 विशेष बसें चलाने का निर्णय लिया है। इनका संचालन दिवाली से छठ पर्व के मध्य दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी के साथ आसपास के जिलों के लिए किया जाएगा। रोडवेज प्रशासन ने विशेष बसों का रूट चार्ट जारी कर दिया है, लेकिन अभी बसों की समय सारिणी जारी नहीं की गई है। वहीं लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
दिवाली 12 नवंबर और छठ पर्व 19 नवंबर को मनाया जाएगा। इस बीच यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी आदि रूटों के लिए गोरखपुर, सोनौली, सिद्धार्थनगर और देवरिया आदि रूटों से बसों का संचालन करेगा। बसों के संचालन के लिए रोडवेज प्रशासन ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने का निर्णय लिया है, ताकि यात्रियों को अपने क्षेत्र की बसों में बैठने दिक्कत न हो।