फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: टोल बचाने के लिए गांव में घुसा 20 टन सरिया लदा डीसीएम, सड़क धंसते ही पोखरे में पलटा; बाल-बाल बचा चालक

Sun, 01 Nov 2026 12:09 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने वाहन मालिक से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। उनका कहना था कि भारी वाहनों के आवागमन से गांव की सड़क को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
जगतबेला में पलटा डीसीएम - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगतबेला में टोल टैक्स बचाने के चक्कर में गांव के रास्ते से गुजर रहा करीब 20 टन सरिया लदा डीसीएम शनिवार की देर रात हादसे का शिकार हो गया। शेरपुर चमराह गांव में शंकर जी के मंदिर के पास भारी वजन के चलते सीसी रोड धंस गई। इससे अनियंत्रित हुआ डीसीएम सड़क किनारे पोखरे में पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, जबकि सड़क भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

 
Trending Videos

महराजगंज जा रहा था डीसीएम

महराजगंज जा रहा था डीसीएम - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
जानकारी के मुताबिक, डीसीएम संख्या यूपी 58 एटी 9411 सहजनवा से करीब 20 टन सरिया लादकर परतावल, महराजगंज जा रहा था। शनिवार की देर रात करीब 2:30 बजे चालक टोल प्लाजा से बचने के लिए कुसहरा के पास फोरलेन से उतरकर शेरपुर चमराह गांव के रास्ते निकल रहा था। इसी दौरान गांव में शंकर जी के मंदिर के पास भारी वजन के कारण सीसी रोड धंस गई और डीसीएम अनियंत्रित होकर पोखरे में पलट गया।

 
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
हादसे के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने वाहन मालिक से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। उनका कहना था कि भारी वाहनों के आवागमन से गांव की सड़क को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई जाएगी, तब तक डीसीएम को मौके से हटाने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें