गोरखपुर जिले के बेलीपार इलाके में बृहस्पतिवार की रात एक सब्जी विक्रेता से 20 हजार रुपये लूट कर बदमाश फरार हो गए। वहीं एक बाइक सवार युवक से भी लूट की कोशिश की गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, कलाबाद मोड़ पर रामप्रीत निषाद से बदमाशों ने 20 हजार रुपए लूट लिया। बेलीपार के चेरिया निवासी रामप्रीत सब्जी बेचकर साइकिल से घर लौट रहे थे। माना जा रहा है दोनों घटनाएं एक ही बाइक सवार लुटेरों ने अंजाम दिया है।
इससे पहले वाराणसी हाइवे पर बालाजी सिटी के पास बाइक सवार बदमाशों ने गोला के रहने वाले कौशल उपाध्याय के साथ पहले लूट की कोशिश की। वह बाइक में तेल खत्म होने के बाइक को धक्का देकर पेट्रोल पंप पर ले जा रहे थे।
इस बीच बाइक सवार दो बदमाश आए और उनसे लूट की कोशिश करने लगे विरोध करने के साथ ही शोर मचाने पर बदमाश भाग गए।