गोरखपुर शहर से लेकर गांव तक में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को शहर में 10 मरीज मिले हैं। जिले की बात करें तो कुल 20 मरीजों की पुष्टि हुई है। शहर में रेलवे के पांच मरीज हैं। इनमें संक्रमित टीटीई की मां और एक साल का मासूम बेटा है। रेलवे के संक्रमित डॉक्टर की पत्नी भी संक्रमित मिली है।
इसके अलावा तिवारीपुर, शिवाजी नगर बड़गो रोड, राजघाट के महेवा चुंगी, गीता प्रेस रोड व फातिमा अस्पताल के एक-एक मरीज हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में गोला के मोरीपुर गोला में दो, धरवहरा गोला, दूरभीत गोला, रानीडीह, बेलघाट के कुरी बाजार, खजनी के हरदीचक, पिपरौली के तेनुआ व सहजनवां के बेलवा में एक-एक मरीज मिले हैं। जिले में 141 का इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक रेलवे के पूर्व संक्रमित टीटीई की 58 वर्षीय मां व एक वर्षीय बेटा तथा रेलवे अस्पताल के एक संक्त्रस्मित डॉक्टर की 30 वर्षीय पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। यह लोग कौवा बाग रेलवे कॉलोनी में रहते हैं। खास बात यह है कि टीटीई के पत्नी की रिपोर्ट पहले निगेटिव आई थी। इसके अलावा 43, 45 वर्ष के दो लोग और संक्रमित मिले हैं।
वहीं, फातिमा अस्पताल की 23 वर्षीय स्टॉफ नर्स में पॉजिटिव मिली है। शहर के शिवाजी नगर बड़गो रोड निवासी 30 वर्षीय महिला, महेवा चुंगी की 16 वर्षीय युवती, गीताप्रेस रोड के 42 वर्षीय व्यक्ति व तिवारीपुर निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बताया जाता है कि सभी संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए है। ग्रामीण क्षेत्रों में गोला के मोरीपुर निवासी 28 व 30 वर्षीय युवक, चक महेशपुर निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति, धरवहरा निवासी 28 वर्षीय, दुरभीत गोला निवासी 30 वर्षीय युवक व 27 जून से मुंबई से लौटे रानीडीह निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। बेलघाट के कूरी बाजार निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति, खजनी के हरदीचक निवासी 24 वर्षीय युवक, पिपरौली के तेनुआ निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग व सहजनवां के बेलवा निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।