फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पीईटी अभ्यर्थियों के लिए 29 और 31 को चलेंगी 20 अतिरिक्त बसें

Tue, 27 Oct 2026 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए दूसरे जिलों में जाने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज 20 अतिरिक्त बसें तैयार रखेगा। ये बसें गोरखपुर रोडवेज बस स्टेशन पर तड़के तीन से सुबह छह बजे तक उपलब्ध रहेंगी। इससे लखनऊ, कानपुर, उन्नाव और इटावा जाने वाले अभ्यर्थियों को बसों के इंतजार में परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

30 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा के लिए रोडवेज की ओर से 29 अक्तूबर की रात से ही बसों की व्यवस्था की जाएगी। वहीं 31 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा के लिए पूरे दिन और रात में बसें तैयार रहेंगी। एक नवंबर की सुबह तक अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों की व्यवस्था की जाएगी।
दरअसल गोरखपुर के कई अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र लखनऊ, कानपुर, उन्नाव और इटावा में बनाए गए हैं। इन शहरों की दूरी अधिक होने के कारण अभ्यर्थियों को समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए पहले से यात्रा की तैयारी करनी पड़ रही है। ऐसे में उन्हें बसों की कमी के कारण परेशानी न हो इसके लिए रोडवेज ने अतिरिक्त बसें तैयार रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

लखनऊ, वाराणसी और आजमगढ़ के लिए रेलवे की ओर से विशेष ट्रेनों की भी व्यवस्था की गई है। वहीं कानपुर सहित अन्य मार्गों पर नियमित ट्रेनों से यात्रा की जा सकती है। इसके बावजूद सड़क मार्ग से जाने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने अतिरिक्त बसें तैयार रखी हैं।

कोट
पीईटी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 20 अतिरिक्त बसें तैयार रखी जाएंगी। जरूरत के अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा, ताकि अभ्यर्थियों को समय से अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी न हो।
विज्ञापन

-लव कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें