कोरोना : दो नए पॉजिटिव मिले
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। बृहस्पतिवार को भी जिले में कोरोना के दो नए केस सामने आए। इसके अलावा पहले से संक्रमित तीन लोग ठीक भी हुए। अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5585 हो गई है। इसके अलावा ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़कर 5496 हो गई है। अब तक 60 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि अब तक 248256 लोगों की जांच हो चुकी है। बृहस्पतिवार को भी 2025 लोगों का सैंपल लिया गया। देर शाम 970 लोगों की जांच रिपोर्ट आई जिसमें से 968 लोग निगेटिव व दो लोग पॉजिटिव पाए गए। संक्रमित एक व्यक्ति रामकोला व एक कसया क्षेत्र का निवासी है। इसके अलावा बृहस्पतिवार को तीन लोग ठीक भी हुए हैं जिसके बाद ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 5496 हो गई है। इस बीमारी से जिले में अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है। अब केवल 29 एक्टिव केस बचे हैं।
डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि जिले में कुल संक्रमण दर 2.24 प्रतिशत व ठीक होने वालों की दर 98.40 प्रतिशत है। मृत्यु दर 1.07 प्रतिशत पर है। डीएम ने लोगों से कोविड गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है।