फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब इश्क: 19 साल के युवक को 40 साल की महिला से हुआ प्यार, बोले- अब जीना मरना-एक साथ

Mon, 01 May 2023 05:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

युवक की महराजगंज जिला के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी है। वहां आते जाते उसकी 40 वर्षीय महिला से प्रेम हो गया। महिला के चार बच्चे बताए जा रहे हैं। महिला के साथ शुक्रवार की शाम युवक जब घर पहुंचा तो परिजन उसका विरोध करने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा थानाक्षेत्र के एक गांव में 19 वर्ष के युवक को 40 वर्ष की महिला से प्यार हो गया। युवक के परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध शुरू किया। महिला भटहट चौकी पहुंच गई। अब मामले की जांच पड़ताल की जा रही।
विज्ञापन


युवक की महराजगंज जिला के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी है। वहां आते जाते उसकी 40 वर्षीय महिला से प्रेम हो गया। महिला के चार बच्चे बताए जा रहे हैं। महिला के साथ शुक्रवार की शाम युवक जब घर पहुंचा तो परिजन उसका विरोध करने लगे। मामला भटहट चौकी तक पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें: बहू को दो प्रेमियों संग रंगरलियां मनाते सास ने पकड़ा, बोली- बेटा भविष्य बनाने सऊदी गया और ये...
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस युवक को हिरासत में लेकर चौकी पहुंच गई। युवक और महिला एक दूसरे के साथ रहने के लिए जिद पर अड़े थे। वह दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खा रहे हैं। हालांकि, किसी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई। जबकि, पड़ोस के लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाने का प्रयास कर रहे थे।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें