फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव पर बोले छात्र: गोरखपुर शहरवासियों के लिए बेहतर सुविधाएं बनाने वाला हो नया मेयर

Mon, 01 May 2023 02:10 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
यूपी चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव में नए मेयर से युवाओं की उम्मीदें ज्यादा हैं। छात्रों का कहना है कि नया मेयर ऐसा हो जो शहर का विकास करे। इंदौर की तरह अपने शहर की भी गिनती स्वच्छ शहरों में हो। अपनी उम्मीदें जाहिर करते हुए छात्रों ने कहा कि प्रत्येक वार्डों में मोहल्ला लाइब्रेरी की व्यवस्था हो। शहर में मल्टी लेवल पॉर्किंग तो बना दिया गया है लेकिन, शुल्क ज्यादा होने से लोग उसका प्रयोग करने से कतराते हैं। छात्रों ने कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट को लाने से पहले दूरदर्शी सोच हाेनी चाहिए ताकि उसे जमीनी स्तर पर सही ढंग से उतारा जा सके।
विज्ञापन


छात्रों ने क्या कहा
नगर निगम का चुनाव रोटी, कपड़ा, मकान से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य सभी बिंदुओं पर होता है। शहर के निचले क्षेत्रों में जलभराव की समस्या अभी भी बनी हुई है। उम्मीद है नया मेयर इन समस्याओं से शहर को निजात दिलाए।- प्रभात राय।

लोकतंत्र ऐसी व्यवस्था प्रणाली है जहां पर कार्य तो हमेशा होते रहते हैं। तुलना का विषय है कि कार्य अधिक हुआ या कम। प्रदेश स्तर पर काम अच्छा हुआ पर नगर निगम स्तर का काम चिंता का विषय है। - संजीव।
विज्ञापन


काम के आधार पर वोट दूंगा। कुछ कार्य अच्छे हुए हैं तो कुछ होना बाकी है। बरसात के समय नालियां भर जाती हैं और पानी सड़क पर आता है। जनता को साथ लेकर चलने वाला नेता हो। -पुरुषाकृति पांडेय।

कार्य तो हुआ है कुछ और बेहतरी की उम्मीद है। एक ऐसे प्रत्याशी को वोट देना है जो एक सीमित रूपरेखा लेकर चले कि आगे इतने वर्षाें में इतना कार्य करना है। क्योंकि एक बार में ही कोई बड़ी चीज नहीं हो सकती है।- रवि प्रकाश पांडेय।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें