फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में मिले 18 नए कोरोना पॉजिटिव, 19 संक्रमित हुए स्वस्थ

Fri, 23 Oct 2020 08:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कुशीनगर जिले में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी पांच हजार को पार कर गया है। शुक्रवार को 18 नए मामले आए जबकि 19 संक्रमित ठीक भी हुए। जिले में अब तक 5229 लोग इस बीमारी की चपेट में आए हैं जिनमें से 5007 लोग ठीक हो चुक हैं जबकि 54 की मौत हुई है।

विज्ञापन


जिले में अब तक 173218 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को 1560 लोगों का सैंपल लिया गया। इसके अलावा 1188 लोगों की रिपोर्ट आई जिसमें से 1170 लोग निगेटिव तथा 18 लोग पॉजिटिव पाए गए।



संक्रमित हुए लोगों में विशुनपुरा ब्लाक के दो, फाजिलनगर के पांच, तमकुही के दो, कसया के एक, सेवरही के दो, पडरौना के तीन व शेष तीन अन्य क्षेत्रों से हैं। इसके अलावा शुक्रवार को 19 मरीज ठीक भी हुए। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 168 रह गई है। सीएमओ ने बताया कि होम आइसोलेशन में रखे गए 85 मरीजों के बारे में प्रतिदिन कोविड कमांड कंट्रोल रूम से जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन


डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि जिले में अब संक्रमण की दर 3.01 प्रतिशत तथा ठीक होने वालों की दर 95.75 प्रतिशत तक पहुंच गई है। वहीं मृत्यु दर 1.03 प्रतिशत ही है। डीएम ने लोगों से अभी सावधानी बरतने तथा सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें