फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में चार पुलिसकर्मी समेत मिले 19 कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 167

Sun, 11 Oct 2020 06:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
Covid 19 - फोटो : PTI
विज्ञापन

संतकबीरनगर जिले में रविवार को आई रिपोर्ट में चार पुलिस कर्मी समेत 19 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पूर्व में पॉजिटिव मिले 19 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 1790 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2785 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 40 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि रविवार को 19 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमे पुलिस लाइंस के चार पुलिस कर्मी भी शामिल है। इसके साथ ही खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में पांच, हैंसर ब्लॉक क्षेत्र में तीन, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में आठ, सांथा ब्लॉक क्षेत्र में एक, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में एक, बेलहर क्षेत्र में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 19 लोग स्वस्थ्य हुए है।

अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2785 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 40 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 167 लोग एक्टिव है। 2578 लोग ठीक हो चुके है। 1790 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3356 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो, वे खुद अपनी जांच करा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें