फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जेल के नौ बंदियों समेत 19 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
- एम्स का एक कर्मचारी और एमबीबीएस छात्र भी संक्रमित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को कोरोना संक्रमितों की जांच में जेल के नौ बंदियों समेत 19 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसमें एम्स का एक कर्मचारी और एक एमबीबीएस छात्र भी शामिल है। राहत की बात है कि 23 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 111 पहुंच गई है।
विज्ञापन

कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि संक्रमितों में बिलारी गांव के एक ही परिवार की दो युवतियां शामिल हैं। इनकी उम्र 18 और 21 साल है। इसके अलावा मोतीराम, गहिरा, सरैया, अतरौलिया, बैलो, भटहट व खुटहनखास में भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बताया कि पहली लहर से अब तक 68,661 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 67,681 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें