फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: केजीबीवी की छात्राएं ताइक्वांडो में बना रहीं नई पहचान

Wed, 15 Jul 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चरगावां और जंगल कौड़ियां में एक केजीबीवी, एक खेल योजना के तहत ताइक्वांडो का विशेष प्रशिक्षण चल रहा है। दोनों विद्यालयों की करीब 180 छात्राएं नियमित अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन

इन छात्राओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई है। अब वे प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी में जुटी हैं। प्रशिक्षण साईं खेल संस्थान, लखनऊ से आए प्रशिक्षक दुर्गेश पासवान दे रहे हैं। यह अभियान बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) पंकज कुमार सिंह के निर्देशन में संचालित हो रहा है। पंकज कुमार सिंह स्वयं अंतरराष्ट्रीय स्तर के ताइक्वांडो खिलाड़ी हैं। उन्होंने 8 जुलाई को पुणे के शिवा छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 5वीं नेशनल सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर उत्तर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें