फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में के नाम पर निकाली गई फर्जी नौकरियों का विज्ञापन, जानिए कैसे हुआ खुलासा

Fri, 25 Sep 2020 05:39 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बेरोजगारों को चूना लगाने के लिए तमाम फर्जी कंपनियां ऑनलाइन नौकरी दिलाने का झांसा देती रहती हैं। ऐसा ही कुछ मामला बस्ती जिले में सामने आया है। यहां किसी फर्जी कंपनी ने सप्ताह भर पहले स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर एएनएम, जीएनएम व लैब टेक्नीशियन की रिक्तियां निकाली। इन पदों पर भर्ती के लिए 25 सितंबर अंतिम तिथि बताई गई थी।

विज्ञापन


आवेदन के लिए सभी अभ्यर्थियों को यह निर्देश दिया गया था कि वे आवेदन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला संयुक्त चिकित्सालय को पंजीकृत डाक से करें। तमाम लोगों ने पंजीकृत डाक से इसे भेजा, मगर यहां से वह आवेदन वापस संबंधित अभ्यर्भियों के पास पहुंच गया। चूंकि 25 अंतिम तिथि थी ऐसे में तमाम अभ्यर्थी जिला अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद उन्हें वास्तविक स्थिति विभागीय जिम्मेदारों ने बताई।

स्वास्थ्य विभाग की रिक्तियों में सिस्टर ग्रेड-2 स्टाफ नर्स के लिए 617 पद, जूनियर मेडिकल लैब असिस्टेंट के लिए 23 पद, मेडिकल लैब असिस्टेंट के लिए 134, टेक्नीशियन रेडियोग्राफी के चार व इस पद के रेडियोलॉजी के 26 चालक के दस व मेडिकल सोशल सर्विस आफिसर ग्रेड-2 के 11 पद यानी 825 पदों के आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसकी अंतिम तिथि 25 सितंबर बताई गई है। यह मामला तब संज्ञान में आया जब किसी अभ्यर्थी ने स्वास्थ्य विभाग के एक बाबू को फोन कर रिक्तियों के बारे में जानकारी लेनी चाही। संबंधित बाबू ने ऐसी किसी भी रिक्ति से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन


पंजीकृत डाक से आवेदन वापस आने के बाद सुनीता, आशुतोष सहित आधा दर्जन लोग अलग-अलग सीएमओ ऑफिस पहुंच गए। इन लोगों ने बताया कि आन लाइन रिक्तियां देख कर वे आवेदन किए थे, मगर पंजीकृत आवेदन जिस पते पर भेजा गया था वहां से रिसीव नहीं किया गया, जिससे आवेदन वापस आ गया।

सीएमओ डा. एके गुप्ता ने बताया कि ऐसा कोई भी आवेदन यहां से जारी नहीं हुआ है। अपने जिले में जिला संयुक्त चिकित्सालय है ही नहीं, यह पूरी तरह फर्जी आवेदन है। इस पर कार्रवाई के लिए एसआईसी डॉ. रुचिसमति पांडेय ने संबंधितों को पत्र भी लिखा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें