फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सीएम योगी ने किया बाल सेवा योजना का शुभारंभ, 176 बच्चों को मिली आर्थिक सहायता

Thu, 22 Jul 2021 12:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

कोरोना से बेसहारा हुए 176 बच्चों को मिली आर्थिक सहायता, बच्चों की देखरेख कर रहे अभिभावकों के खातों में एक साथ पहुंची तीन महीने के 12 हजार रुपये।
विज्ञापन
सीएम योगी अदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से बेसहारा हुए जिले के 176 बच्चों की देखरेख कर रहे अभिभावकों के खातों में 22 जुलाई यानी आज एक साथ तीन महीने जुलाई, अगस्त और सितंबर की आर्थिक मदद के तौर पर 12-12 हजार रुपये पहुंचा। लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाल सेवा योजना का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


इसका लाइव प्रसारण गोरखपुर के एनेक्सी भवन में भी हुआ। कार्यक्रम में जिले के सभी विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासन व पुलिस समेत कुछ अन्य विभागों के भी अफसर मौजूद रहे।  
 
जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह ने बताया कि जिले में छह ऐसे बच्चें हैं जिनके माता-पिता, दोनों की कोरोन संक्रमण से मौत हो गई। बाकी 170 बच्चों में से किसी की मां तो किसी के पिता की कोरोना से जान चली गई। सरकार इन बच्चों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने के साथ ही उनके रहने-खाने और पढ़ाई की भी व्यवस्था करेगी।
विज्ञापन


ज्यादातर बच्चे अपने माता-पिता में से किसी एक के पास या फिर रिश्तेदार के पास हैं। विभाग इन सभी की निगरानी कर रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने आज लखनऊ से इस योजना की शुरूआत की।

इस दौरान सभी पीड़ित बच्चों के अभिभावकों के खाते में  चार हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से तीन महीने की एक साथ 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेज दी गई। जल्द ही कोरोना से निराश्रित महिलाओं को भी मदद मिलने की उम्मीद है। उन्हें उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें