फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: किसानों के खाते में भेजा गया 17.16 करोड़, क्षतिपूर्ति की भी दी गई राशि

Thu, 20 May 2021 02:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का दिया गया लाभ, जनवरी में तत्काल सहायता के रूप में दिया गया था 1.77 करोड़ रुपये
विज्ञापन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना। - फोटो : twitter: @BJP4Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जनपद के 1606 किसानों को 17,1669325 रुपये डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में भेजा गया है। यह रकम खरीफ की फसल में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के रूप में किसानों को दी गई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा 2016 में लागू होने के बाद से इतनी धनराशि पहली बार किसी प्राइवेट कंपनी द्वारा दी गई है।
विज्ञापन


जनपद में कार्यरत भारत सरकार की बीमा कंपनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंश कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के जिला प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाढ़ से जितनी ग्रामपंचायतें प्रभावित हुई थीं, उनका सर्वे जिलाधिकारी द्वारा गठित कमेटी ने मौके पर जाकर किया था। उसके बाद फसल कटाई का जायजा लिया गया। दोनों प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जनपद में कुल बीमित किसान 1606 पाए गए।

उन किसानों को फसल बीमा का 17,1669325 रुपये की धनराशि दी गई। उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में जांच कर क्षतिपूर्ति का 25 प्रतिशत किसानों के खाते में भेजा जाता है। वह धनराशि जनवरी 2021 में 1938 किसानों के खाते में 1.7759077 रुपये भेजे गए थे। उसके बाद फसल कटाई से जो उत्पाद प्राप्त हुआ था उस आधार पर 14669 को उसमें जोड़ा गया। इस तरह से 1606 किसानों को फसल बीमा का लाभ दिया गया।
विज्ञापन


इन किसानों को सबसे अधिक क्षतिपूर्ति राशि दी गई
  • अनारकली देवी -बीमित क्षेत्र 5.8 हेक्टेयर, क्षतिपूर्ति राशि-3,31,149 रुपये
  • ध्रुव नारायण पांडेय-बीमित क्षेत्र 4.55 हेक्टेयर, क्षतिपूर्ति राशि- 300145 रुपये
  • मुकुंद सिंह-बीमित क्षेत्र 4.5 हेक्टेयर, क्षतिपूर्ति राशि-296848 रुपये
  • हरिशंकर पांडेय-बीमित क्षेत्र 5.88 हेक्टेयर, क्षतिपूर्ति राशि 295509 रुपये
  • लालता प्रसाद-बीमित क्षेत्रफल 4.7 हेक्टेयर, क्षतिपूर्ति राशि 268481रुपये
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें