फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 1.68 लाख बुजुर्गों को मिली पेंशन, दिवाली में राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दिवाली के अवसर पर जिले के 1.68 लाख बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन की किस्त मिली है। उनके खातों में कुल 41 करोड़ 40 लाख रुपये पहुंचे हैं। यह राशि त्योहार के समय उनकी जरूरतों को पूरा करने में सहायक बनी है।
विज्ञापन

प्रत्येक लाभार्थी को तीन हजार रुपये की किस्त मिली है। यह रकम तीन महीने की पेंशन के रूप में एक साथ दी गई है। बुजुर्गों के लिए यह पेंशन दवाओं और घरेलू खर्चों का सहारा बनी है। कई लाभार्थी इससे दिवाली की तैयारी कर रहे हैं। नियमित आमदनी न होने के कारण यह राशि उनके लिए बहुत मायने रखती है।
तारामंडल निवासी सावित्री देवी (72) ने पेंशन मिलने पर खुशी जताई है। उन्होंने इसे त्योहार के समय अच्छी मदद बताया। गोलघर निवासी चमेली देवी (75) के लिए यह राशि दवाओं के खर्च में सहारा बनी है। उनका कहना है कि बढ़ते खर्चों के बीच पेंशन से दवाइयों के लिए अच्छी मदद मिल जाती है। इससे उन्हें काफी राहत महसूस हो रही है।
विज्ञापन

जिला कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में करीब 1.68 लाख बुजुर्ग वृद्धावस्था पेंशन योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। 60 से 80 वर्ष तक के बुजुर्गों को मिलने वाली पेंशन में राज्यांश के रूप में 2400 रुपये और केंद्रांश के रूप में 600 रुपये दिए जाते हैं। इस तरह लाभार्थियों के खाते में तीन महीने की कुल 3000 रुपये की पेंशन की किस्त भेजी जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें