फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Gorakhpur: गोरखपुर जेल के 12 बंदियों समेत 16 मिले कोरोना संक्रमित, कुल मरीजों की संख्या हुई 29

Tue, 11 Apr 2023 09:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

राहत की बात यह है कि इनमें एक भी मरीजों को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है। इस माह अब तक कुल 22 संक्रमित जेल में मिल चुके हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल में बने कोरोना जांच केंद्र पर तीन मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
कोविड जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना संक्रमण की जांच में सात माह बाद सोमवार को 16 संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें जिला जेल के 12 बंदी भी शामिल हैं। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 29 पहुंच गई है। इससे पूर्व 10 सितंबर 2022 को 16 संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन


बंदियों को जेल में ही आइसोलेट कर दिया गया है। राहत की बात यह है कि इनमें एक भी मरीजों को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है। इस माह अब तक कुल 22 संक्रमित जेल में मिल चुके हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल में बने कोरोना जांच केंद्र पर तीन मरीज मिले हैं।

इसे भी पढ़ें: सर्दी, जुकाम और बुखार में भी मीठी गोली है असरदार, कोरोना से बचाव में है कारगार
विज्ञापन


इनमें एक गोरखनाथ और दो बसंतपुर के रहने वाले हैं। वहीं, शहर के एक निजी अस्पताल में भी एक मरीज इलाज के लिए गया था, जहां पर उसकी जांच की गई और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना जांच के नोडल अधिकारी डाॅ. एके सिंह ने बताया कि मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। अपील की है कि लोग कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए मास्क लगाएं।
विज्ञापन


जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 12 नमूने
बीआरडी मेडिकल काॅलेज के माइक्रोबायोलाॅजी विभाग ने सोमवार को 12 कोरोना संक्रमितों के नमूनों को जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) भेजा है। इनमें 10 नमूने जेल के बंदियों के हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर केजीएमयू में ही नमूने भेजकर जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाएगी। इसके लिए नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। जबकि, रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) में इसकी सुविधा शुरू हो गई है। लेकिन, अभी आरएमआरसी में नमूने भेजने का निर्देश नहीं मिला है। यही कारण है कि नमूना लखनऊ भेजा गया है।




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें