फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अध्यक्ष व सभासद पद के लिए नामांकन आज से, स्थल निर्धारित

Tue, 11 Apr 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
निकाय चुनाव के नामांकन व पर्चा बिक्री को लेकर परतावल ब्लाक परिसर का एसडीएम मोहम्मद जसीम ने किया
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

निकाय चुनाव : 10 अध्यक्षों व 166 सभासदों के चुनाव के लिए जिले में चार मई को होना है मतदान, सात स्थलों पर होगा नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला प्रशासन ने जिले की दो नगर पालिकाओं व आठ नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 10 और सभासरों की 166 सीटों पर चुनाव प्रकिया को संपन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया है। घोषित कार्यक्रम के तहत जिले में मंगलवार से नामांकन प्रारंभ होगा जो सोमवार तक चलेगा। नामांकन के लिए स्थलों का निर्धारण भी कर दिया गया है।
जिले के 10 निकायों में पहले चरण में चार मई को मतदान होगा। मंगलवार से प्रारंभ हो रहे नामांकन कार्य के लिए सात स्थलों का निर्धारण किया गया है। नगर पालिका महराजगंज व नगर पंचायत चौक बाजार का नामांकन जिला मुख्यालय पर होगा। नगर पंचायत पनियरा, परतावल व घुघली का नामांकन संबंधित ब्लॉक मुख्यालय में होगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार नगर पालिका नौतनवां व नगर पंचायत सोनौली का नामांकन नौतनवां तहसील में, नगर पंचायत आनंदनगर व बृजमनगंज का नामांकन फरेंदा तहसील में एवं नगर पंचायत निचलौल का नामांकन निचलौल तहसील में होगा। नामांकन पत्रों की जांच 18 अप्रैल को, नाम वापसी 20 अप्रैल को, प्रतीक आवंटन 21 अप्रैल को, मतदान चार मई को व मतगणना 13 मई को होगी।

नामांकन कराने के लिए 20 आरओ व 32 एआरओ तैनात
जिले के 10 निकायों में अध्यक्ष पद पर नामांकन कराने के लिए 10 निर्वाचन अधिकारी (आरओ) व 10 सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) तैनात किए गए हैं। वहीं, सभासद पद के लिए 10 निर्वाचन अधिकारी व 22 सहायक निर्वाचन अधिकारी तैनात किए गए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी को वार्डवार जिम्मेदारी दी गई है।

10 नोडल व 10 सहायक नोडल तैनात
जिले के सभी 10 निकायों के नामांकन प्रकिया को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने 10 नोडल व 10 सहायक नोडल अधिकारियों को भी तैनात किया है।

होर्डिंग-बैनर हटवाने के लिए दूसरे दिन भी दिखी सख्ती
महराजगंज। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करते ही जिले में भी प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। सोमवार को भी जिले के सभी निकायों में अभियान चलाते हुए होर्डिंग-बैनर उतरवाया गया।
नगर पालिका परिषद महराजगंज में उप जिलाधिकारी मोहम्मद जसीम के नेतृत्व में नगर के सभी प्रमुख मार्गों से होर्डिंग-बैनर को उतरवाने का कार्य किया गया। उनके साथ पुलिस उपाधीक्षक अजय सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक रवि राय समेत अन्य कर्मी नजर आए। नौतनवां, फरेंदा, निचलौल समेत अन्य निकायों में भी उप जिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक ने अभियान चलवाते हुए होर्डिंग-बैनर को हटाने का कार्य किया।

जिले के निकायों में अध्यक्ष पद पर जारी आरक्षण की स्थिति
नगर निकाय का नाम आरक्षण
नगर पालिका महराजगंजअनुसूचित जाति महिला
नगर पालिका नौतनवां-अनारक्षित
नगर पंचायत चौक-अनुसूचित जाति महिला
नगर पंचायत आनंदनगरमहिला
नगर पंचायत घुघली-अन्य पिछड़ा वर्ग
नगर पंचायत सोनौली-अनारक्षित
नगर पंचायत परतावल-अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
नगर पंचायत निचलौल-अनारक्षित
नगर पंचायत बृजमनगंजअनारक्षित
नगर पंचायत पनियरा-अन्य पिछड़ा वर्ग

जिले के निकायों में चिह्नित मतदाता
नगर निकाय का नाम- कुल मतदातापुरुष मतदाता-महिला मतदाता
नगर पंचायत पनियरा-17,821-92018620
नगर पालिका महराजगंज- 62,90032693-30207
नगर पालिका नौतनवां- 30,255-15476-14779
नगर पंचायत चौक 17,20089398261
नगर पंचायत आनंदनगर-17,4551971017745
नगर पंचायत घुघली-10,916-56505266
नगर पंचायत सोनौली-17,243-88878356
नगर पंचायत परतावल-21,9561141810538
नगर पंचायत निचलौल-17,5749025-8549
नगर पंचायत बृजमनगंज-14,4817659-6822
-
अध्यक्ष पद के लिए 2500 से 8000 तक निर्धारित है जमानत धनराशि
नगर पालिका महराजगंज में अध्यक्ष पद पर 4000 व नौतनवां में 8,000 रुपये की जमानत धनराशि लगेगी। इसी प्रकार नगर पंचायतों में भी अनारक्षित सीट के उम्मीदवारों को 5,000 की जमानत धनराशि देनी होगी, जबकि आरक्षित सीट के उम्मीदवारों को 2,500 रुपये की जमानत। पालिका व नगर पंचायत के सदस्य सीट पर भी अनारक्षित वर्ग के प्रत्याशियों को 2,000 व आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 की जमानत धनराशि देनी होगी। आरक्षित वर्ग के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र का मूल्य भी अनारक्षित वर्ग के प्रत्याशियों की तुलना में आधा होगा।

नकद क्रय किया जाएगा नामांकन पत्र
अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र संबंधित नामांकन स्थल से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार नकद धनराशि देकर उसे प्राप्त करेंगे। आरक्षण के मुताबिक निर्धारित की गई जमानत की धनराशि ट्रेजरी मेें जमा कराई जाएगी। नामांकन स्थल पर इसे नकद भी जमा कराने की व्यवस्था होगी, जिसके प्रमाण के रूप में आरओ अथवा एआरओ की ओर से रसीद प्रदान की जाएगी।

एक प्रत्याशी भर सकता है अधिकतम चार नामांकन पत्र
पंचास्थानीय चुनाव कार्यालय के प्रभारी धनंजय कुमार दूबे ने बताया कि निकाय चुनाव में इस बार एक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कोई भी उम्मीदवार चार सेट में नामांकन पत्र दाखिल कर सकता है। खास यह है कि जमानत की धनराशि एक बार ही जमा की जाएगी।

अध्यक्ष पद के लिए 30 व सदस्य पद के लिए 21 वर्ष का होना जरूरी
अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले व्यक्ति के उम्र का मानक 30 वर्ष एवं सभासद पद पर चुनाव लड़ने वाले व्यक्ति के उम्र का मानक 21 वर्ष निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

कोट
जिला प्रशासन निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से निकाय चुनाव कराने के लिए तैयार है। जिले में आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। निर्वाचन से जुड़े सभी कर्मी पूरे मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
-सत्येंद्र कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें