फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने पर दो गांवों के 15 किसानों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पराली जलाने पर दो गांवों के 15 किसानों पर मुकदमा
विज्ञापन

गीडा। शासन की सख्ती के बाद भी खेतों में पराली जलाने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। खेतों में पराली जलाने पर मंगलवार को पिपरौली ब्लॉक के अडिलापार और खरैला गांव के 15 किसानों पर गीडा थाने में मुकदमा कराया गया।
इसके पहले बेलघाट, गोला, खजनी ब्लॉक के किसानों पर भी मुकदमा दर्ज हो चुका है। सेटेलाइट से पराली जलाने की निगरानी की जा रही है। जिले में पराली जलाने के अब तक सर्वाधिक मामले सेटेलाइट से ही पकड़े गए। शासन की रिपोर्ट पर तहसील प्रशासन ने जांच की और मामला सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया। हाईकोर्ट से लेकर शासन तक की तरफ से बार-बार की चेतावनी के बाद भी कुछ किसान संभल नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिपरौली ब्लॉक के अडिलापार एवं खरैला में पराली जलाने की शिकायत हुई थी। सहजनवां तहसील प्रशासन ने इसकी जांच कराई तो शिकायत सही मिली। जिसपर हलका लेखपाल कैलाश प्रसाद की तहरीर पर गीडा पुलिस ने 15 किसानों पर मुकदमा दर्ज किया। एसओ गीडा देवेंद्र सिंह ने बताया कि खरैला के उदयभान सिंह, रमेश सिंह, युगल किशोर, सोनी, ओमप्रकाश, अमर सिंह, सुमंत सिंह तथा अड़िलापार के बालमुकुंद, सूर्य नारायण, धर्मेंद्र, राकेश, चंद्रभान, गोरखलाल, श्रीचंद और विजय बहादुर के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें