इसी बीच चारों युवकों ने रास्ते में उसे घेर लिया और गाली गलौज के बाद दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। भाई के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। तब तक आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। इसके बाद बिटिया किसी तरह से घर आई। रात में कमरे में पहुंचकर उसने छत के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी के बाद एएसपी सुरेश चंद रावत सहित कई थाने की फोर्स गांव में पहुंच गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एएसपी ने बताया कि लड़की के पिता की ओर से तहरीर मिली है। आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगा दी गई हैं। दोषी किसी भी हालत में बख्शे नहीं जाएंगे।