आरोप है कि उसने छात्रा को धमकी दी कि परिवार वालों से कुछ बताया तो पूरे परिवार को तबाह कर देगा। छात्रा तभी से गुमसुम रहने लगी थी। घरवालों के पूछने पर भी वह कुछ नहीं बताती थी। परिवार वालों को इस बात का डर तो था कि पूरी रात बेटी घर पर नहीं थी तो उसके साथ कुछ अनहोनी तो नहीं हुई।
शुक्रवार को छात्रा ने आपबीती बताई तो उसकी मां ने थाने में तहरीर दे दी। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।