फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुग का हैवान: गुमसुम थी बेटी, जब बोली तो पता चला शिक्षक ने किया है दुष्कर्म

Sat, 17 Jun 2023 10:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर में एक 14 साल की किशोरी कई दिनों से चुपचाप थी। घरवाले उससे पूछते तो वह कुछ भी बोलने से इनकार कर देती थी। परिजनों ने अधिक दबाव बनाया तो उसने बताया कि ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने उसका दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा इलाके के एक गांव में नौवीं की 14 वर्षीय छात्रा से ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने दुष्कर्म किया। 30 मई को हुई इस घटना के बाद से छात्रा गुमसुम थी। घरवालों के कई बार पूछने पर शुक्रवार को छात्रा ने आपबीती बताई। इसके बाद शुक्रवार शाम थाने में पहुंची मां ने तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव की छात्रा को बगल के गांव का एक शिक्षक ट्यूशन पढ़ाने आता था। आरोप है कि बीती 30 मई की रात में शिक्षक, छात्रा को बहला फुसलाकर गोरखपुर शहर ले गया और गोरखनाथ इलाके में रुका। इस दौरान उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन 31 मई को कचहरी ले जाकर सादे स्टैंप पर हस्ताक्षर कराकर उसका आधार कार्ड ले लिया। इसके बाद आरोपी छात्रा को गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर में मारपीट: बहुभोज में झगड़ा छुड़ाना पड़ा युवक को भारी, मनबढ़ों ने फोड़ा सिर

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उसने छात्रा को धमकी दी कि परिवार वालों से कुछ बताया तो पूरे परिवार को तबाह कर देगा। छात्रा तभी से गुमसुम रहने लगी थी। घरवालों के पूछने पर भी वह कुछ नहीं बताती थी। परिवार वालों को इस बात का डर तो था कि पूरी रात बेटी घर पर नहीं थी तो उसके साथ कुछ अनहोनी तो नहीं हुई।

शुक्रवार को छात्रा ने आपबीती बताई तो उसकी मां ने थाने में तहरीर दे दी। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें