फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona: गोरखपुर में डॉक्टर, एम्स छात्र समेत 14 मिले कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर हुई 120

Fri, 05 Aug 2022 02:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक डॉक्टर, एम्स छात्र समेत कोरोना के 14 नए मरीज मिले हैं। 29 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 120 हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक डॉक्टर, एम्स छात्र समेत कोरोना के 14 नए मरीज मिले हैं। 29 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 120 हो गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमितों में बशारतपुर की एक निजी डॉक्टर व एम्स का एक छात्र भी शामिल है। सेमरा नंबर एक की 15 वर्षीय किशोरी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67825 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66829 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


8736 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
130 बूथों पर बृहस्पतिवार को 8736 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नंदलाल कुशवाहा ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। बूथ पर आने वाले सभी लोगों को टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें