फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Gorakhpur: गोरखपुर में डॉक्टर समेत मिले 14 कोरोना संक्रमित, सक्रिय केस हुए 118

Fri, 08 Jul 2022 12:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नंदलाल कुशवाहा ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं, सभी को टीका लगाया जाएगा। टीका सुरक्षित और असरदार है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की जांच में बृहस्पतिवार को 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में बीआरडी मेडिकल कॉलेज की एक महिला डॉक्टर भी शामिल हैं। राहत की बात यह है कि 19 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 118 हो गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में जिला अस्पताल के दो और एम्स का एक स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल है। बड़हलगंज की 13 वर्षीय और खोराबार की 18 वर्षीय युवती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि पहली लहर से लेकर अब तक 67,234 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,240 लोगों ने संक्रमण को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है। उन्होंने बचाव की अपील की है।

4297 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
कोविड टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को 123 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 4297 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। बूथों पर बहुत कम संख्या में लोग आए थे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नंदलाल कुशवाहा ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं, सभी को टीका लगाया जाएगा। टीका सुरक्षित और असरदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें