फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: गोरखपुर में हत्या के दो मामलों में 14 अभियुक्तों पर लगा गैंगस्टर, गिरोहबंद करने की कार्रवाई की

Tue, 20 Dec 2022 11:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

रामगढ़ताल इलाके के मॉडल शॉप में 30 सितंबर 2021 को मुफ्त में शराब न देने पर मध्यप्रदेश के रीवा निवासी वेटर मनीष प्रजापति की हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल 12 लोगों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। सोमवार को रामगढ़ताल पुलिस ने हत्याकांड के आरोपियों पर गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
रामगढ़ताल थाने के गैंगस्टर अभियुक्त। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में हत्या कर सनसनी फैलाने वाले 14 और बदमाशों पर पुलिस ने सोमवार को गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया। रामगढ़ताल के मॉडल शॉप में वेटर की हत्या के मामले में 12 बदमाशों और गोरखनाथ पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरोहबंद किया है। इन दोनों घटनाओं के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे।

विज्ञापन


मुफ्त में शराब न देने पर हुई थी वेटर की हत्या
रामगढ़ताल इलाके के मॉडल शॉप में 30 सितंबर 2021 को मुफ्त में शराब न देने पर मध्यप्रदेश के रीवा निवासी वेटर मनीष प्रजापति की हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल 12 लोगों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। सोमवार को रामगढ़ताल पुलिस ने हत्याकांड के आरोपियों पर गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, सुबा बाजार निवासी सुनील पासवान, बरहज के गौरा निवासी युवराज पांडेय उर्फ एकांश पांडेय, सिवान (बिहार) के मूल निवासी व हालमुकाम सिंघड़िया के दीपू तिवारी, सिंघड़िया के अभिषेक कश्यप, सुबा बाजार के विशाल विश्वकर्मा, सिंघड़िया के गंगा चौधरी, तारामंडल के जितेंद्र यादव, जंगल राजगढ़ निवासी पवन कुमार उर्फ पवन देव पासवान, कौड़ीराम निवासी हिमांशु राय उर्फ प्रवीण राय, कालेसर, गीडा के संतोष यादव, जंगल चौरी निवासी सुजीत पासवान, जंगल सिकरी निवासी रवि पासवान को गिरोहबंद किया है। गैंग का लीडर सुनील पासवान है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

गेट खोलने के विवाद में हुई थी चाचा-भतीजा की हत्या

गोरखनाथ इलाके के हुसैनाबाद में गेट खोलने के विवाद में सरफराज व उसके चाचा नसीम की हत्या के आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया। डीएम के अनुमोदन के बाद पुलिस ने हुसैनाबाद के तारिक व सारिक को गिरोहबंद किया है। जानकारी के मुताबिक, 17 मार्च 2022 को सरफराज और उसके चाचा की चाकू मारकर हत्या की गई थी।

दरअसल, सभी अन्नी के मकान में किरायेदार थे। गेट खोलने को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। जमीन का विवाद पहले से ही था। नया विवाद होने पर मारपीट के दौरान चाकू से हमले से सरफराज की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि नसीम की मौत मेडिकल कॉलेज में हुई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भिजवाया था और अब इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें