फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती: 132 अपराधी होंगे जिला बदर ताकि शांति से हो सके चुनाव

Mon, 08 Nov 2021 09:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मामूली बात पर मारपीट करने, बलवा, मोहल्ले में लोगों के बीच दहशत फैलाने सहित अन्य मामलों में चिह्नित किए गए दबंगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
गोरखपुर के एसएसपी डॉ. विपिन ताडा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसके लिए 132 अपराधियों को जिला बदर किया जाएगा। चुनाव अगले साल होना है, लेकिन पुलिस अभी से तैयारी कर रही है। बार-बार अपराध करके शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले बदमाशों को जल्द ही जिला बदर किया जाएगा। ऐसे 132 अपराधियों को चिह्नित किया गया है। अब इन्हें जिला बदर करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस छह महीने में कई अभियान चला चुकी है। इसके बावजूद अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, जिससे शांति व्यवस्था में खलल पड़ने के साथ ही आम जन सहमा रहता है। चुनाव में ऐसे असामाजिक तत्वों की सक्रियता और बढ़ जाती है। वे चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश करने लगते हैं। इसे देखते हुए एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर अभियान चलाकर बदमाशों को चिह्नित किया गया है।

मामूली बात पर मारपीट करने, बलवा, मोहल्ले में लोगों के बीच दहशत फैलाने सहित अन्य मामलों में चिह्नित किए गए दबंगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी होगी। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि ऐसे 132 लोगों की लिस्ट बनी है, जिनको जल्दी ही छह माह के लिए जिला बदर किया जाएगा।
विज्ञापन


अचानक घर पहुंचकर पुलिस चेक करेगी लोकेशन
जिले में लूट, छिनैती, रेप, मारपीट सहित अन्य वारदात में शामिल रहे बदमाशों की लिस्ट तैयार की गई है। इनकी वजह से बार-बार कानून व्यवस्था प्रभावित होती है। जेल से जमानत पर छूटने के बाद भी बदमाश जनता और पुलिस के लिए मुसीबत बन जाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए तय किया गया है कि जमानत पर छूटकर आए बदमाशों की हरकतों पर नजर रखने के लिए पुलिस अचानक उनके घर पहुंचकर लोकेशन चेक करेगी।

इन मामलों में किया गया चिह्नित
केस संख्या
हत्या 22
लूट/डकैती 43
चोर 33
हत्या की कोशिश 34

15 साल का रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
एसएसपी ने बताया कि बदमाशों का 15 साल का डोजियर तैयार किया गया है। इसमें शामिल बदमाशों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है जो बार-बार कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनते हैं। इनमें मोहल्लों में मारपीट करने वाले, महिलाओं का उत्पीड़न, रेप और बदसलूकी करने वाले शामिल किए गए हैं। त्योहार और विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्रवाई जारी है।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अब तक 132 बदमाशों को चिह्नित करके उनको जिला बदर कराया जा रहा है। आगे भी दबंगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें