बस्ती जिले में फोरलेन पर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेलियाडीहा गांव के निकट बृहस्पतिवार की सुबह यात्रियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई घटना में दर्जनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची महराजगंज चौकी पुलिस घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। घायलों में 5 की हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बहराइच जिले के नानपारा से मजदूरों को लेकर एक पिकअप बृहस्पतिवार को बस्ती आ रही थी। सुबह सात बजे जैसे ही पिकअप कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेलियाडीहा गांव के निकट पहुंची तभी पिकअप को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दिया। घटना में 13 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसे भी पढ़ें: मां ने दर्ज कराया था केस: रुपयों के लालच में बेटे ने ही की थी रिक्शा चालक की हत्या, भेजा गया जेल
घायलों कि चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना देकर घायलों को बाहर निकाला। घटना में राम कुमार, संतराम, सुभाष, प्रमोद, समर, अमरजीत, उमेश, संतोष, राम मूरत, माधोराज, नंदराम, गंगाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकतर घायल चंदेला, नानपारा और आसपास गांवों के बताए जा रहे हैं।