फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन आवेदकों के ड्राइविंग लाइसेंस अबतक घर नहीं पहुंचे, उनके लिए बेहद अहम है ये खबर

Sat, 25 Jan 2020 08:11 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • मुख्यालय से आरटीओ पहुंचे 1236 ड्राइविंग लाइसेंस
  • अब आवेदकों को दोबारा जमा करनी होगी लाइसेंस की फीस
  • पता सत्यापन के बाद लाइसेंस फिर से भेजे जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पता गलत होने के कारण जिन आवेदकों के ड्राइविंग लाइसेंस अबतक उनके घरों तक नहीं पहुंचे हैं, उन्हें अपने संभागीय परिवहन कार्यालय में आधार कार्ड का सत्यापन कराकर दोबारा फीस जमा करनी होगी, जिसके बाद उनके लाइसेंस सही पते पर भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन श्याम लाल ने बताया कि पता गलत होने पर जिन आवेदकों के ड्राइविंग लाइसेंस घर पर नहीं पहुंच पाते हैं, वे मुख्यालय से हर माह की 7 व 21 तारीख को संभागीय परिवहन कार्यालय भेज दिए जाते हैं। कार्यालय में 1236 लाइसेंस मुख्यालय से वापस आए थे जिनमें से 234 आवेदकों ने अपना लाइसेंस प्राप्त कर लिया है। 1002 लाइसेंस अभी भी कार्यालय में रखे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि जिन आवेदकों को अपना डीएल नहीं मिला है, उन्हें आधार कार्ड लेकर कार्यालय आना होगा। यहां पते के प्रमाण की जांच के बाद द्वितीय लाइसेंस के लिए दोबारा फीस जमा करनी होगी। इसके बाद उनका लाइसेंस उनके सही पते पर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें