फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर क्लब में दो दिवसीय फैशन व लाइफ स्टाइल कार्यक्रम में आएंगे देश के 35 डिजाइनर

Sat, 25 Jan 2020 08:04 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
रंगरेजा रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता में संस्था की डायरेक्टर खुशबू मोदी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बावरी फिरकी व फैशन कनेक्ट की ओर से 25 और 26 जनवरी गोरखपुर क्लब में फैशन और लाइफ स्टाइल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशभर के 35 डिजाइनर आ रहे हैं जो अपने उत्पादों को प्रस्तुत करेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को पार्क रोड स्थित रंगरेजा रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता के दौरान संस्था की डायरेक्टर खुशबू मोदी ने दी।
विज्ञापन


शिल्पा झवर ने बताया कि कार्यक्रम में पुरुषों, महिलाओं व बच्चों के लिए इंडियन, इंडो-वेस्टर्न कपड़े, ज्वेलरी आदि उपलब्ध होंगे। साथ ही शहर के बेहतरीन रेस्टोरेंट के स्वादिष्ट व हेल्दी व्यंजनों का भी लोग जायका ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि बच्चों के मनोरंजन के लिए किड्स जोन बनाया गया है एवं बड़ों के मनोरंजन के लिए लाइव बैंड की भी व्यवस्था रहेगी। स्नेहा जालान ने बताया कि शहर के सामाजिक, सांस्कृतिक, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 21 लोगों को शान-ए-गोरखपुर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें