फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में नहीं होगा हुड़दंग, सुरक्षा में होंगे 1200 पुलिसकर्मी, 78 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

Sun, 08 Mar 2020 08:02 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
होली 2020 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 होली त्योहार पर शहर में शांति और सौहार्द कायम रहे इसके लिए पुलिस की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। 12 सौ पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होंगे। 78 सीसीटीवी कैमरों से शहर के प्रमुख इलाकों की निगरानी होगी। इसमें 24 सीसीटीवी कैमरे चालू हाल में हैं, 54 की व्यवस्था और की गई है।
विज्ञापन


होली के दिन घंटाघर से निकलने वाली नरसिंह भगवान की शोभायात्रा में मुख्यमंत्री योगी शामिल होते हैं। इसके लिए भी पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। शोभा यात्रा मार्ग पर करीब आठ सौ पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पीएसी की मांग भी की गई है। रूट पर डबल बैरीकेडिंग कराई जाएगी। 

शोभायात्रा मार्ग में पड़ने वाले घरों की छतों की जांच कर ली गई है। यहां सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम पर पुलिस अफसरों की नजर रहेगी। एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि होली के दिन शहर में 12 सौ से अधिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रहेगी। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। शोभायात्रा के लिए भी सुरक्षा की पुख्ता तैयारी की गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

पुलिस ने की अपील

गोरखपुर पुलिस ने सभी को होली त्योहार की बधाई देते हुए शांति-व्यवस्था कायम रखने में सहयोग की अपील की है। पुलिस की ओर से एहतियात बरतने के भी अपील की गई है।

-सोशल मीडिया पर ऐसे आपत्तिजनक पोस्ट ना करें, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना हो
-धार्मिक स्थलों पर रंग ना डाले
-नशीले पदार्थों का सेवन कर उपद्रव न करें
-उत्तेजक/भड़काऊ नारेबाजी न करें
-अश्लील गाने न बजाए
-जबरदस्ती किसी पर रंग ना डाले
-छत पर ईंट, पत्थर व कांच की बोतल एकत्र ना करें
-अगर ऐसा करने की जानकारी मिले तो पुलिस को बताएं
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें