फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्टेशन परिसर से 12 वाहनों का चालान

Sun, 30 Aug 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर। पीपीगंज रेलवे स्टेशन परिसर में अनाधिकृत और बेतरतीब पार्किंग के खिलाफ शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अभियान चलाया। इस दौरान नियमों के विपरीत खड़े करीब 12 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार और परिसर में वाहन खड़े होने से यात्रियों के आवागमन में परेशानी हो रही थी। कई बार प्रवेश मार्ग पर जाम जैसी स्थिति भी बन रही थी। आपात स्थिति में एंबुलेंस और अग्निशमन वाहनों के आवागमन में भी बाधा की आशंका बनी रहती है। आरपीएफ इंस्पेक्टर कन्हैया सिंह और उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने बताया कि स्टेशन परिसर में अनाधिकृत रूप से वाहन खड़ा करना नियमों के विपरीत है। ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें