फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैशाली, पूर्वांचल स्पेशल समेत 12 ट्रेनें निरस्त, जानिए क्या है वजह

Thu, 18 Feb 2021 02:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन ने पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल के बछवारा स्टेशन पर नान-इंटरलॉक कार्य किए जाने से 12 ट्रेनें विभिन्न तिथियों में निरस्त कर दी हैं। ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन


निरस्तीकरण
  • नई दिल्ली से 24 फरवरी से 3 मार्च तक चलने वाली 02564 नई दिल्ली-सहरसा स्पेशल।
  • सहरसा से 23 फरवरी से 2 मार्च तक चलने वाली 02563 सहरसा-नई दिल्ली स्पेशल।
  • सहरसा से 26 एवं 28 फरवरी को चलने वाली 02553 सहरसा-नई दिल्ली स्पेशल।
  • नई दिल्ली से 27 फरवरी एवं 01 मार्च को चलने वाली 02554 नई दिल्ली-सहरसा स्पेशल।  
  • गांधीधाम से 26 फरवरी को चलने वाली 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल।
  • कामाख्या से 28 फरवरी को चलने वाली 09306 कामाख्या-डॉ. आंबेडकरनगर स्पेशल।
  • गोरखपुर से 28 फरवरी को चलने वाली 05028 गोरखपुर-हटिया स्पेशल।
  • हटिया से 01 मार्च को चलने वाली 05027 हटिया-गोरखपुर स्पेशल।
  • गोरखपुर से 28 फरवरी को चलने वाली 05048 गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल स्पेशल।
  • कोलकाता से 01 मार्च को चलने वाली 05047 कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल स्पेशल
  • भागलपुर से 01 मार्च को चलने वाली 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल।
  • डॉ. आंबेडकरनगर से 25 फरवरी को चलने वाली 09305 डॉ. आंबेडकरनगर-कामाख्या स्पेशल।



 
विज्ञापन

शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट आरिजिनेशन

  • ग्वालियर से 24 फरवरी से 01 मार्च तक चलने वाली 04185 ग्वालियर-बरौनी स्पेशल समस्तीपुर में शार्ट टर्मिनेट होगी।
  • बरौनी से 25 फरवरी से 02 मार्च तक चलने वाली 04186 बरौनी-ग्वालियर स्पेशल
  • ग्वालियर से 02 मार्च को चलने वाली 04185 ग्वालियर-बरौनी स्पेशल छपरा से समस्तीपुर के बीच 20 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

किसान आंदोलन के चलते आज दो ट्रेनें निरस्त
किसान आंदोलन के कारण रेलवे प्रशासन ने दरभंगा से 18 फरवरी को चलने वाली 05211 दरभंगा-अमृतसर स्पेशल तथा अमृतसर से 20 फरवरी को चलने वाली 05212 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल का संचलन निरस्त कर दिया है। इसके अलावा 18 फरवरी को 04674 अमृतसर-जयनगर स्पेशल व 04673 जयनगर-अमृतसर स्पेशल निर्धारित मार्ग व्यास-जन्डियाला-अमृतसर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग व्यास-तरनतारन-अमृतसर के रास्ते चलाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें