रेलवे बोर्ड के निर्देश की अनदेखी कर 12 रेलकर्मियों का तबादला
गोरखपुर। पूूूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर मंगलवार को बैठक हुई। जिसमें लखनऊ मंडल के अधीन गोरखपुर में तैनात 12 रेलकर्मियों का स्थानांतरण रेलवे बोर्ड के नियमों को दरकिनार कर गोंडा स्टेेशन पर किए जाने का मामला उठा। पदाधिकारियों ने रेल प्रशासन से तबादला रोकने की मांग की है।
संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय ने कहा कि रेलवे बोर्ड स्तर पर मार्च 2021 तक संवेदनशील पदों पर कार्यरत रेलकर्मियों के स्थानांतरण पर रोक लगी है। लेकिन पूर्वोत्तर रेलवे में महाप्रबंधक कार्मिक कार्यालय से इस संबंध में दिशा-निर्देश ही जारी नहीं किए गए। जिसके चलते कर्मचारियों को ट्रांसफर किया गया। कर्मचारियों को छुट्टी भी नहीं दी जा रही है। जब इसकी शिकायत की गई और आदेश की कॉपी दी गई, तब महाप्रबंधक कार्मिक कार्यालय से आनन-फानन में पत्र जारी किया गया।
बैठक में एके सिंह, माधव प्रसाद शर्मा, देवेंद्र प्रताप यादव, डीके तिवारी, आरपी भट्ट, विक्रम, केएम मिश्रा, एससी अवस्थी, एके शुक्ला, उस्मान अली, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, राकेश श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिंह, सत्यांशु सिंह, मनोज मिश्रा, मनोज द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।