फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर-शकूरबस्ती ट्रेन में 29 को एसी की 12 सीटें खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दिवाली और छठ के बाद यात्रियों की वापसी के लिए चलाई जा रही त्योहार विशेष ट्रेनों में रेलवे ने एक दिसंबर तक की बर्थ उपलब्धता जारी की है। 19 नवंबर की शाम की स्थिति के अनुसार कुछ ट्रेनों में सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


05101 गोरखपुर-शकूरबस्ती (दिल्ली) त्योहार विशेष ट्रेन में 29 नवंबर को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में चार और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में आठ बर्थ उपलब्ध हैं। 05048 बनारस-कोलकाता त्योहार विशेष ट्रेन में 24 नवंबर को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 495 बर्थ उपलब्ध हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 03528 गोरखपुर-आसनसोल त्योहार विशेष ट्रेन में 21 नवंबर को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 59 और तृतीय श्रेणी में 230 बर्थ उपलब्ध हैं। 28 नवंबर को इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी की 75, तृतीय श्रेणी की 342 और स्लीपर श्रेणी की 317 बर्थ उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें